लोकशाही एक्सप्रेस सडक-अर्जुनी (गोंदिया). सड़क-अर्जुनी तहसील में शरद पूर्णिमा की पवित्र चांदनी से भरी रात में, ठंडी हवा के स्पर्श में और आनंद की लहरों के बीच कोहली समाज उत्सव समिति, सडक अर्जुनी की ओर से कोजागिरी पूर्णिमा उत्साह, उत्स्फूर्त सहभागिता और सांस्कृतिक रंगों में मनाई गई। समाज के सभी आयु वर्ग के नागरिकों की उत्साही सहभागिता से पूरा परिसर जीवंत हो गया था। कार्यक्रम की शुरुआत कोहली समाज के श्रद्धेय स्व. श्यामराव बापू कापगते और स्व. पूर्व विधायक दयाराम कापगते के तैलचित्र पूजन से की गई। दीप प्रज्ज्वलन के बाद उपस्थों का सत्कार किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. प्रभाकर गहाणे ने की।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नागपुर से पधारे कोहली विकास मंडल के अध्यक्ष प्रकाश बालबुद्धे, अमोल पाटील, पुलिस निरीक्षक किशोर पर्वते, तहसील कृषि अधिकारी रविंद्र लांजेवार, जिप सदस
चंद्रकला डोंगरवार, कोहली समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष महादेव पर्वते, उपनगराध्यक्ष वंदना डोंगरवार उपस्थित थे। कोजागिरी पूर्णिमा केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि समाज में एकता, प्रेम और संस्कृति को संजोने का प्रतीक है। हमें समाज में शिक्षा, संस्कार और विकास के माध्यम से एकता का संदेश पहुंचाना है। कोहली समाज एक संस्कारी, मेहनती और एकजुटता से काम करने वाला समाज है, उसे संजोना ही इस उत्सव का सार है।" उपस्थित गणमान्य लोगों ने समाज में एकता की सराहना करते हुए युवाओं से आगे आने, समाज के गरीब,
विद्यार्थी, विधवा महिलाएं और जरूरतमंदों के लिए मदद का हाथ बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, महिला मंडल की अध्यक्षा, युवक मंडल के कार्यकर्ता तथा स्थानीय ग्रामीणों ने अत्यंत मन से परिश्रम किया। पूरे आयोजन में अनुशासन, स्वच्छता और सांस्कृतिक वातावरण का उत्कृष्ट प्रदर्शन हुआ। कार्यक्रम का प्रस्तावना किशोर डोंगरवार ने किया, संचालन चोपराम गोबाडे ने किया और आभार घनश्याम डोंगरवार ने माना।