लोकशाही एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क गोंदिया
जिले के हायवे मार्गों पर एैसे 20 पाईंट ब्लॉक स्पॉर्ट चिन्हाकिंत किये गये है कि, थोडी सी गलती वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। इन मार्गों से सफर करनेवालों को हमेशा जान हथेली पर रखकर ही सफर करना पड़ता है। टॉफीक पुलिस के दफ्तर में इन पाईंटो पर पिछले 3 वर्षों में 88 वाहन चालकों की जान चली गई है। जिसमें अधिकांश वाहन चालकों की गलतियों से भी दुर्घटनाएं घटित हुई है। जिसे देखते हुए इन पाईंटों को ब्लॉक स्पॉट घोषित कर संबंधित विभाग को दुरूस्ती करने के लिए सुझाव दिए गए है।
बता दे कि, गोंदिया जिले से नेशनल हायवे क्रं.53, 753, 543 तथा स्टेट हायवे 335 तथा अन्य जिला मार्ग गुजरते है। इन हायवे मार्गों से प्रतिदिन हजारों की संख्या में छोटे-बड़े वाहनों का 24 घंटे आवागमन बना रहता है। लेकिन हायवे पर कुछ एैसे स्पॉट निर्माण है कि, थोडी सी भी वाहन चालकों की गलती जानलेवा साबित हो जाती है। जिसे देखते हुए जिला ट्राॅफीक पुलिस विभाग की ओर से दुर्घटना कैसी हुई और इसके कारण क्या है, इसकी जांच गहराई से की जाती है। बताया गया है कि, एक ही पाईंट पर लगातार 3 वर्षों में 5 से अधिक दुर्घटनाएं हो जाती है तो एैसे पाईंटों को ब्लॉक स्पॉट घोषित किया जाता है और दुर्घटना की वजह की जानकारी संबंधित विभाग को देकर दुरूस्ती के सुझाव दिए जाते है। गोंदिया जिले में 20 ब्लॉक स्पॉट घोषित किये गये है। इन स्पॉटों पर पिछले 3 वर्षो में 88 वाहन चालकों के अलावा अन्यों की मौत हो चुकी है।
यह है ब्लॉक स्पॉट
जिला ट्रॉफीक पुलिस द्वारा जिले के हायवे पर 20 ब्लॉक स्पॉट चिन्हाकिंत किये गये है, जो इसप्रकार है। डुग्गीपार पुलिस थानांतर्गत एन.एच.753 डव्वा, एन.एच.53 नैनपूर, एन.एच.753 चिखली, तिरोड़ा पुलिस थानांतर्गत एन.एच.753 मुंडीकोटा, एस.एच.753 अदानी पॉवर प्लांट, एस.एच.753 बिर्सी फाटा, गोंदिया ग्रामीण पुलिस थानांतर्गत एन.एच.753 फुलचुर आयटीआय, एन.एच.753 कारंजा बस स्थानक, देवरी पुलिस थानांतर्गत एन.एच.53 मुरदोली, एन.एच.53 धोबीसराड, एन.एच.543 लोहारा, रामनगर पुलिस थानांतर्गत एन.एच.753 भागवतटोला, एन.एच.543 कटंगीकला, रावणवाड़ी पुलिस थानांतर्गत एन.एच.543 रावणवाड़ी बस स्टॉप, एन.एच.543 कोरणीनाका, सालेकसा पुलिस थानांतर्गत एन.एच.543 साखरीटोला, एन.एच.543 डोंगरगांव, स्टेट हाईवे क्रं.335 झालिया, गोरेगांव पुलिस थानांतर्गत एन.एच.753 मुरदोली व अर्जुनी मोरगांव पुलिस थानांतर्गत एन.एच.753, ईटखेडा टी पाईंड इस प्रकार 88 ब्लॉक स्पॉर्ट चिन्हाकिंत किये गये है। इन पाईंटों पर पिछले 3 वर्षों में अर्थात 2022 से 2024 तक 88 लोगों की जान चली गई है।
संबंधित विभागों को दिए गए सुझाव
किसी भी मार्ग के 500 मीटर के दायरे में पिछले 3 वर्षों में कम से कम 5 या उससे अधिक सड़क दुर्घटनाएं होती है, तो उसे ब्लॉक स्पॉर्ट घोषित किया जाता है। जिसके कारणों का पता लगाकर संबंधित विभाग को सुधार के सुझाव दिए जाते है। अधिकांश दुर्घटनाएं यातायात नियमों का उल्लंघन करने से भी घटित होती है। दुर्घटना से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन करना जरूरी है।
- नागेश भास्कर, पुलिस निरिक्षक, जिला यातायात पुलिस विभाग, गोंदिया