गोंदिया: शिवसेना (शिंदे गुट) का ऐलान, अकेले दम पर लड़ेगी नगर परिषद चुनाव विजयादशमी पर शिंदे गुट की शिवसेना का शक्ति प्रदर्शनलोकशाही एक्सप्रेस गोंदिया

       लोकशाही एक्सप्रेस गोंदिया 
गोंदिया शहर शिंदे गुट की शिवसेना द्वारा विजयदशमी पर रावणदहन का कार्यक्रम 2 अक्टुंबर को शहर के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोिजत किया गया था। इस बहाने शिवसेना ने शक्ति प्रदर्शन किया और इस दौरान शिवसेना जिला प्रमुख रूपेश कुथे व जिला संगठक इंजि.राजीव ठकरेले ने ऐलान कर दिया कि, गोंदिया नगर परिषद का चुनाव शिवसेना अकेले दम पर लड़ेगी । इस दौरान शिवसेना के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बता दे कि, 2 अक्टुंबर को विजयादशमी का उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। गोंदिया शहर के अनेक स्थानों पर रावणदहन किया गया। इसी श्रृंखला में शिंदे गुट की शिवसेना द्वारा विजयादशमी पर 51 फिट का भव्य रावण की प्रतिमा का दहन किया गया। इस दौरान शिवसेना का शक्ति प्रदर्शन देखा गया। कार्यक्रम का आयोजन शहर शिवसेना प्रमुख कमलेश नशिने एवं शहर कमिटी द्वारा किया गया था, जिसमें प्रमुख मार्गदर्शन के रूप में शिवसेना जिला प्रमुख रूपेश कुथे, जिला संगठक इंजि.राजीव ठकरेले को आमंत्रित किया गया था। जिला प्रमुख कुथे ने मार्गदर्शन में कहा कि, शिवसेना एक परिवार की तरह काम कर रही है। जिसमें कोई छोटो या बड़ा नहीं है, जिस तरीके से बालासाहेब ठाकरे ने पालवाले, चायवाले, टपरी चालक, रिक्शा चालक, ऑटो चालको को नेता बनाकर मुख्यमंत्री कि कुर्सी तक पहुँचाया है। ठिक उसी तरह गोंदिया में भी शिवसेना से जुडे छोटे-छोटे कार्यकर्ताअों को उन्हें संवैधानिक पदो तक पहुँचाने का लक्ष्य है। आगामी होने जा रही गोंदिया नगर परिषद का चुनाव शिवसेना स्वबल पर लड़ेगी। इसी प्रकार जिला संगठक इंजि.राजीव ठाकरेले ने कार्यकर्ताओं को संबाेधित करते हुए कहा कि, शिवसेना अब किसी ओर के रिमोड कंट्रोल से चलनेवाली नहीं है। हिन्दु हृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे व धर्मवीर आनंद दिघे के विचारो को गोंदिया के घर-घर तक पहुँचाने का काम शिवसेना कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है। विधानसभा संगठक वसंत ठाकुर ने कहा कि, हिन्दु समाज के साथ हमेशा शिवसेना खड़ी रही है। कार्यक्रम में जिले के जिला उपप्रमुख अशोक अरोरा, राजु रयानी, हंसराज गयगये, हनस टेंभरे, प्रकाश सेवतकर, सुरेश ठाकरे, रविकुमार कुर्वे, निलेश बहेकार, रोशन बोरकर, रामलाल लिल्हारे आदि उपस्थित थे।