सेवा पखवाड़ा से अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाई जाएंगी सरकारी सेवा : तहसीलदार प्रज्ञा भोकरे लोकशाही एक्सप्रेस न्यूज गौरेगांव

  लोकशाही एक्सप्रेस न्यूज गौरेगांव 
राजस्व विभाग के तहत 17 सितंबर से महात्मा गांधी के जन्मदिन 2 अक्टुंबर तक छत्रपती शिवाजी महाराज राजस्व अभियान के तहत सेवा पखवाड़ा शुरू किया जाएंगा। इस पखवाड़े के माध्यम से अंतिम घटकों के व्यक्ति तक शासकीय सेवा पहुँचाने का लक्ष रखा गया है। इस मशीन को सफल बनाने के लिए राजस्व विभाग की ओर से युध्दस्तर पर कार्य शुरू किया गया है। इस तरह की जानकारी गोरेगांव तहसील के तहसीलदार प्रज्ञा भोकरे द्वारा दी गई है।
जानकारी देते हुए बताया गया है कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से राष्ट्रपति महात्मा गांधी के जन्मदिन 2 अक्टुंबर तक सेवा पखवाड़ा तीन चरणों में शुरू किया जा रहा है। इस अभियान के तहत विभिन्न शासकीय उपक्रम जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में चलाए जाएंगे। जिसमें प्रथम चरण में 17 सितंबर से 22 सितंबर तक पांदन रस्ता मुहिम इस मुहिम के तहत पांदण रस्ते का सर्वेक्षण कर गांव नक्शे पर उन्हें चिन्हािकंत कर व उनका रिकॉर्ड में दर्ज करना आदि कामों पर जोर दिया जाएंगा। दुसरा चरण 23 सितंबर से 27 सितंबर तक सभी के मकान की मुहिम चलाई जाएंगी, इस मुहिम के तहत जमीन के पट्टो का वितरण सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमणों को नियमों के अनुसार नियमित करने, पात्र लाभार्थियों को जमीन के पट्टो का वितरण करने आदि कार्य किए जाएंगे। वहीं तीसरे चरण 28 सितंबर से 2 अक्टुंबर तक चलाया जाएंगा, जिसमें नाविन्यपूर्ण उपक्रम का समावेश है। इस उपक्रम के तहत लक्ष्मी मुक्ती योजना, आपस में हिस्सों के प्रकरण तथा स्कूल-कॉलेजों में जाकर विभिन्न प्रमाणपत्रों का वितरण करना, इस अभियान में उत्कृष्ट कार्य करनेवाले अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित करना आदि कार्यों पर काम किया जाएंगा। इस उपक्रम को सफल बनाने का आव्हान भी तहसलिदार प्रज्ञा भोकरे ने किया है।