ट्रैफिक जाम शहरवासियों के लिए बन रही बड़ी मुसीबत* लोकशाही एक्सप्रेस न्यूज गोंदिया

    लोकशाही एक्सप्रेस न्यूज गोंदिया 
इन दिनों गोंदिया शहर  सबसे बड़ी समस्या से जूझ रहा है और वह समस्या है शहर की सड़कों पर ट्रैफिक जाम होने की। लगभग डेढ़ लाख तक आबादी वाले गोंदिया शहर में हर आधे घंटे में ट्रैफिक जाम की समस्या सामने आ रही है। इसके कई कारण है जिनमे से कुछ मुख्य कारण है । जिसे संबंधित प्रशासन द्वारा गंभीरता से लिया जाता है तो ट्रैफिक जाम  की समस्या हल हो  सकती है।
 *सड़कों पर बढ़ता अतिक्रमण* 
जिले का मुख्यालय गोंदिया शहर होने से शहर में प्रतिदिन हजारों की संख्या में परिवहन व्यवस्था के साथ नागरिक बड़ी संख्या में पहुंचते है। इसी प्रकार शहर की आबादी अधिक होने से वाहनों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी हो रही है। जिस वजह से सड़कों पर वाहनों को पार्क किया जाता है। इसके अलावा शहर की सड़कों पर बढ़ी तेजी से अतिक्रमण बढ़ रहा है। जिससे फुटपाथ गायब होकर सड़के सकरी हो गई है। दूसरी और शहर में विभिन्न निर्माण कार्य चल रहे हैं जिसकी सामग्री सड़कों पर ही रखी जा रही है। जिससे सड़क का कुछ हिस्सा सामग्री रखने में जा रहा है । यह भी एक मुख्य वजह है कि शहर की सड़कों पर ट्रैफिक जाम होना 
*उड़ान पुल निर्माण की धीमी गति* 
गोंदिया शहर दो हिस्सों में बंटा हुआ है एक बाजार विभाग में दूसरा रामनगर क्षेत्र में। दोनों विभागों में बसे शहर को जोड़ने के लिए उड़ान पुल का निर्माण किया गया था। लेकिन उड़ान पुल काफी पुराना होने के कारण उसे कुछ वर्ष पूर्व तोड़कर नया उड़ान पुल निर्माण का काम शुरू किया गया है , परन्तु विभिन्न कारणों से निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है। जिस वजह से शहर की यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। मुख्य शहर और रामनगर  क्षेत्र के लिए आवागमन  रेलवे भूमिगत पुल मार्ग से अधिक किया जा रहा है। यह मार्ग इतना सकरा है कि,,इस मार्ग पर हर 10 मिनट में ट्रैफिक जाम की समस्या निर्माण हो जाती हैं। नए पुल का निर्माण कार्य जल्द पूरा हो जाता है तो यातायात समस्या कुछ हद तक हल हो सकती है

 *जहां जगह मिली वहीं पर खड़े किए जाते है वाहन* 
शहर की बढ़ती आबादी के साथ वाहनों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। जिससे वाहन रखने की समस्या निर्माण हो रही है। वाहन चालक अपने वाहनों को रखने के लिए खाली जगह ढूंढते रहते हैं।  और मौका मिलते ही जहां जगह मिली वहीं पर अपने वाहनों को खड़ा कर लेते हैं। सड़क के दोनों बाजू मे वाहन खड़े रहने से यातायात प्रभावित हो जाता है। 

 *शहर का फुटपाथ गायब* 
पैदल चलने वालों के लिए शहर की सड़कों पर फुटपाथ की व्यवस्था की गई है , लेकिन फुटपाथ पर भी अतिक्रमण किया गया है ,जिस वजह से पैदल चलने वालों को मजबूरन बीच सड़क से ही चलना पड़ रहा है। यह भी एक कारण है कि शहर की ट्रैफिक जाम होने का।

 *ट्रैफिक समस्या से मिल सकती है मुक्ति* 
संबंधित प्रशासन और जिम्मेदार नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझ कर अनुशासन का पालन करता हैं तो ट्रैफिक जाम की समस्या हल हो सकती है। सड़कों पर किए गए अतिक्रमणों को  हटाने की  जिम्मेदारी संबंधित नगर परिषद प्रशासन है। यदि नगर परिषद द्वारा प्रमाणिक तौर पर कार्यवाही की जाती है तो उपरोक्त समस्या हल हो सकती है। इसके लिए स्थानीय नगर वासियों की भी भूमिका सकारात्मक होनी चाहिए।