लोकशाही एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क
रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा (HGT) अभियान 2025 का आयोजन 2 से 15 अगस्त 2025 तक देशभर में तीन चरणों में किया जा रहा है। इसी क्रम में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल में मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता के नेतृत्व में यह अभियान पूरी गरिमा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने हेतु प्रेरित करना तथा तिरंगे के प्रति व्यक्तिगत एवं भावनात्मक जुड़ाव को सुदृढ़ करना है।
*तीन चरणों में चलाया जा रहा अभियान*
*चरण 1* (2 से 8 अगस्त 2025) - नागपुर मंडल द्वारा रेलवे स्कूल नैनपुर एवं डोंगरगढ़ में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें-स्कूल की दीवारों एवं बोर्डों पर तिरंगा कला, तिरंगा प्रदर्शनी, तिरंगा रंगोली, क्विज़ प्रतियोगिता, तिरंगा राखी निर्माण, जवानों एवं पुलिस कर्मियों को पत्र लेखन, तिरंगा बुनाई, तिरंगा थीम आधारित गतिविधियाँ तथा देशभक्ति फिल्म महोत्सव शामिल रहे। । वहीं मंडल कार्यालय में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने तिरंगे और देशभक्ति से जुड़े विषयों पर सुंदर व आकर्षक रंगोलियां बनाई जिनसे देशप्रेम और एकता का संदेश प्रसारित हुआ।
*चरण 2* (9 से 12 अगस्त 2025)- इस चरण में रेल स्कूलों में तिरंगा मेला एवं तिरंगा कॉन्सर्ट, साइकिल रैलियाँ, तिरंगा यात्राएँ, स्टेशन परिसर में तिरंगा रोशनी, भवनों की सजावट तथा “तिरंगा के साथ सेल्फी” जैसे कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।
*चरण 3* (13 से 15 अगस्त 2025)- अंतिम चरण में भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा तथा पूरे देश में नागरिक तिरंगा के साथ सेल्फी लेकर www.harghartiranga.com वेबसाइट पर फोटो अपलोड करेंगे।