जंगली सूअर बाइक से टकराई , फोटोग्राफर की मौत लोकशाही एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क

  लोकशाही एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क 
नवेगांवबांध: जंगली सूअर  बाइक से टकरा जाने से  बाइक सवार फोटोग्राफर की मौत हो गई
यह घटना अर्जुनी मोरगांव तालुका के नवेगांवबांध-गोठणगांव मार्ग पर मंगलवार (27) सुबह करीब 5 बजे हुई। दुर्घटना में मरने वाले फोटोग्राफर की पहचान कान्होली निवासी महेंद्र श्रवण रहिले (45) के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अर्जुनी मोरगांव तालुका के कान्होली निवासी महेंद्र राहिले मंगलवार सुबह करीब 5 बजे निजी काम से बाइक से घर से निकले थे। गोठणगांव-नवेगांवबांध मार्ग पर अचानक जंगली सूअर उनकी बाइक से टक्करा गई। वे बाइक से गिर गए और उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। इलाज के लिए गोंदिया ले जाते समय उनकी मौत हो गई। पुलिस ने घटना दर्ज कर ली है।