पहलगाव हमले के खिलाफ कल गोरेगांव में भव्य जनाक्रोश रैली लोकशाही एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क

  लोकशाही एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क 
 जम्मु कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को 28 पर्यटकों की आतंकवादियों द्वारा जघन्य हत्या की गई, जिसके विरोध में जिले में विभिन्न संगठनों द्वारा कड़ी नींदा कर कठोर कार्रवाई की मांगों को लेकर आक्रोश प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी कड़ी में गोरेगांव में 30 अप्रैल बुधवार को  भव्य जनआक्रोश रैली निकाली जाएंगी। इस तरह की जानकारी सकल हिन्दु समाज गोरेगांव द्वारा दि गई है। जानकारी दी गई कि, पहलगाम में आतंकियों द्वारा धर्म पुछकर हिन्दुओं की हत्या की गई। जिसका विरोध देश भर में किया जा रहा है। विरोध प्रदर्शन करने के लिए 27 अप्रैल को गोरेगांव के स्थानीय दुर्गा माता मंदिर में बैठक का आयोजन किया गया था, जिसमें व्यापारी, हिन्दु संगठन के अलावा विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे। जिसमें निर्णय लिया गया कि, 30 अप्रैल को भव्य जनआक्रोश रैली गोरेगांव ठाणा चौक से शाम 4 बजे निकाली जाएंगी।  जनआक्रोश रैली के पश्चात श्रध्दांजलि का कार्यक्रम लिया जाएंगा। जनआक्रोश रैली को सफल बनाने का आव्हान सकल हिन्दु समाज गोरेगांव द्वारा किया गया है।