पुलिस कर्मचारी की हत्या से दहला चंद्रपुरलोकशाही एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क

लोकशाही एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क 
चंद्रपुर :- महाराष्ट्र के चंद्रपुर शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बताया गया कि चंद्रपुर शहर के पठानपुरा मार्ग पर स्थित पिंक पैराडाइज बार में दो पुलिस कर्मी बैठे हुए थे। इस दौरान बार में आए युवकों से कुछ बात को ले कर विवाद हो गया । जिसके बाद युवकों ने अपने कुछ साथियों के साथ दोनों पुलिस कर्मचारियों पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में पुलिस कर्मचारी दिलीप चव्हाण की मौत हो गई। वही दूसरा पुलिस कर्मी  समीर चापले  गंभीर रूप से घायल हो गया है।
कर दिया गया। घटना 7 मार्च को रात के दौरान सामने आई। इस घटना में कुछ आरोपियों को शहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई है। घटना को देखते हुए कहा जा रहा है कि अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हो गए हैं।