आरटीई फाउंडेशन महाराष्ट्र राज्य की ओर से राज्य कार्यकारणी गठन के लिए गोंदिया में सभा का आयोजन किया गया था। सभा में कार्यकारणी का गठन किया गया। जिसमें प्रा. आर डी कटरे को राज्य अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना गया है। 
बता दे की केंद्र व राज्य सरकार की ओर से शिक्षा का अधिकार के तहत राज्य की नामांकित अंग्रेजी स्कूलों में दुर्बल घटको के परिवार के विद्यार्थियों को मुफ्त में प्रवेश दिया जाता है। इस दौरान शिक्षा के अधिकार के तहत निर्माण होने वाली विभिन्न समस्याओं को सुलझाने तथा समस्या शासन को अवगत कराने के उद्देश्य से आरटीई फाउंडेशन महाराष्ट्र का गठन शिक्षा के अधिकार के तहत जुड़ी संबंधित संस्था संचालकों द्वारा किया है। आरटीई फाउंडेशन की कार्यकारिणी का गठन करने के लिए गोंदिया में सभा का आयोजन किया गया था। इस सभा में सभी के सहमति से तुलसी शिक्षण संस्था के सचिव प्रा. आर डी कटरे को राज्य अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना गया। इसी तरह राज्य सचिव पद पर सुनील आवळे, राज्य उपाध्यक्ष पद पर योगेंद्र कटरे, सहसचिव पद पर खलील खान पठाण , कोषाध्यक्ष पद पर हिमांशू बिसेन निर्विरोध चुने गए। इसी प्रकार सदस्य पदो का भी चुनाव लिया गया। सभी की सहमति से शिवेंद्र कुमार येडे, विष्णू दयाल बीसेन, प्रकाश पंचभाई, पौर्णिमा गोडाने, ज्योती गुप्ता, प्रफुल भालेराव, प्रशांत कुमार लिलारे, अनिल कुमार येरणे, राजेंद्र बडोले, संतोष राऊत को सदस्यों पदों पर चयनित किया गया। राज्य अध्यक्ष पद पर चयनित होने पर प्रा. आर डी कटरे का स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आरटीई के तहत आने वाली समस्याओं का समाधान करने का पूरा प्रयास फाउंडेशन के माध्यम से किया जाएगा। वही फाउंडेशन की जानकारी भी उन्होंने पदाधिकारीयो से साझा की।
भरत घासले