मराठी पत्रकार संघटन ने किया पुलिस हवालदार अशोक येडे का सत्कार लोकशाही एक्सप्रेस गोरेगांव

        लोकशाही एक्सप्रेस गोरेगांव 
गोंदिया जिला मराठी पत्रकार संघ गोरेगांव की ओर से गोरेगांव पुलिस थाने में कार्यरत पुलिस हवालदार अशोक येडे इनका शाल श्रीफल व जामुन का पौंधा देकर सत्कार किया गया। इस दौरान उप विभागीय पुलिस अधिकारी विवेक पाटिल, पुलिस निरीक्षक अजय भुसारी,पत्रकार संगठन के अध्यक्ष भरत घासले, कार्याध्यक्ष प्रमोद नागनाथे, उपाध्यक्ष देवेंद्र राहंगडाले, सचिव दिलीप चौहान, डीलेश्वर पंधराम, आदि उपस्थित थे।
बता दे कि गोंदिया जिला मराठी पत्रकार संगठन शाखा गोरेगांव की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचने का काम किया जाता है। सामाजिक, राजनैतिक,  प्रशासनिक आदि क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करनेवालों का सम्मान संगठन की ओर से किया जाता है। गोरेगांव पुलिस थाने में कार्यरत पुलिस कांस्टेबल अशोक येडे पिछले कई वर्षों से कार्यरत होकर उन्होंने अपने कार्यकाल में समाज से बेहतर संबंध, पुलिस से जनता को  कैसे जोड़ना आदि सेवा भावी कार्य उन्होंने किया। अब उनका स्थानांतरण गोंदिया महिला सेल विभाग में किया गया है। उनकी प्रशासनिक सेवाओं और समाज के प्रति उनके योगदान के लिए संगठन की ओर से उनका सत्कार किया गया है। इस अवसर पर जिला पुलिस पटेल संगठन के जिला अध्यक्ष दिलीप मेश्राम, पूर्व समाज कल्याण सभापति विश्वजीत डोंगरे,बजरंग दल के गोरेगांव प्रमुख फत्तेसिंह सगगु, समाजीक कार्यकर्ता सचिन पटले, जय संघर्ष चालक मालक वाहन संघटन के जिला अध्यक्ष सुरेश गौंधरे, बजरंग दल जिला संयोजक अंकित कुळकर्णी, सुभाष पटले, सुनिल कोहडे आदि उपस्थित थे।                     भरत घासले