भाजपा सदस्य अभियान में जो करेगा काम वही रहेगा सक्रिय सदस्य: हेमंत पटले जिला भाजपा ओबीसी मोर्चा की सभा संपन्न लोकशाही एक्सप्रेस गोरेगांव

    लोकशाही एक्सप्रेस गोरेगांव 
भाजपा कार्यकर्ताओं को भाजपा ओबीसी मोर्चा की ओर से कार्यकर्ताओं को अपेक्षित सदस्य पंजीकरण पूर्ण करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है वे  प्रमाणिक तौर पर काम करे। भाजपा सदस्य अभियान में जो काम करेगा वहीं सक्रिय सदस्य बना रहेगा। भाजपा सदस्य अभियान को सफल बनाने का आव्हान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक हेमंत पटले ने किया है।  जिला ओबीसी मोर्चा की सभा का आयोजन 20 फरवरी को किया गया था। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक हेमंत पटले बोल रहे थे। 

पूरे महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी की ओर से सदस्य पंजीकरण अभियान प्रभावी रूप से चलाया जा रहा है।  जिसकी समीक्षा बैठक भाजपा विदर्भ प्रांत संगठन मंत्री उपेंद्र कोठेकर  द्वारा ली जा रही है।  संगठन मंत्री उपेंद्र कोठेकर के आदेश के तहत 20 फरवरी को गोंदिया जिला ओबीसी मोर्चा की ओर से सभा का आयोजन किया गया था। जिसकी अध्यक्षता जिला ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष गजेंद्र फुंडे ने की। इस दौरान प्रमुख मार्गदर्शक के रूप में प्रदेश संपर्क प्रमुख रविंद्र चौहान ,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक हेमंत पटले, जिला पदाधिकारी के रूप में राजेश बिसेन ,शैलेंद्र तुरकर चंद्रभान तरोने,गुड्डू कटरे,तुलाराम येरने , संजय  चने,पुरुषोत्तम ठाकरे आदि उपस्थित थे। संपर्क  प्रमुख रविंद्र चौहान ने अपने मार्गदर्शन में कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए भाजपा के पदाधिकारियों को सदस्य बनाने का जो  लक्ष्य दिया गया है उसे पूरा करना है। 5 हजार सदस्यो का पंजीयन भाजपा ओबीसी मोर्चा की ओर से कर इस अभियान को सफल बनाना है। सभा का संचालन व आभार प्रदर्शन भाजपा ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष गुड्डू कटरे ने माना है।                 भरत घासले