लोकशाही एक्सप्रेस गोंदिया
सड़क अर्जुनी पंचायत समिति सभापति पद के आरक्षण के लिए 10 जनवरी को ड्रा निकाला गया था। जिसमे सभापति का पद अनुसूचित जनजाति सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित आने से खजरी/डोंगरगांव गण से निर्वाचित चेतन वडगाये का नाम चर्चा मे आ गया। कहा जा रहा है कि भाजपा चेतन वडगाये को ही सभापति पद की जिम्मेदार सौप सकती है। इसी के साथ चिखली गण से निर्वाचित सपना नाइक के नाम की भी चर्चा चल रही है। अब देखना यह है कि सड़क अर्जुनी पंचायत समिति की 20 जनवरी को सत्ता की चाबी किसके हाथ मे आती हैं। इस ओर सभी की नजरे लगी हुई हैं।
बता दे कि,सड़क अर्जुनी पंचायत समिति में कुल दस सदस्य हैं । जिसमे सबसे अधिक भाजपा के 7 सदस्य है। राकांपा के 2 और कांग्रेस पार्टी के 1 सदस्य है। इससे पहले बीजेपी की संगीता खोबरागड़े को सभापति बनाया गया था। इस बार भी भाजपा के सात सदस्य होने से भाजपा कोटे से ही सभापति बनाया जाएगा। राजनीति के क्षेत्र मे चर्चा शुरू हो गई कि, चेतन वडगाये सभापति पद के लिए प्रबल दावेदार है। क्यों कि उनके काम करने की शैली, उनका जनसंपर्क नागरिकों को काफी पसंद आता है। जिसे देखते हुए समजा जा रहा है कि भाजपा की ओर से चेतन वडगाये को सभापति पद की जिम्मेदारी दी जा सकती है। इसी के साथ भाजपा पार्टी की पंचायत समिति सदस्य सपना नाइक के नाम की भी चर्चा चल रही है। लेकिन इस नाम को लेकर यह भी चर्चा चल रही है कि इसके पूर्व सभापति पद महिला सदस्य को दिया गया था, तो दोबारा फिर से महिला पंचायत समिति सदस्य को नहीं दिया जाएगा। जिससे सभापति पद के लिए चेतन वडगाये प्रबल दावेदार समझे जा रहे हैं।
*कौन है चेतन वडगाये*
चेतन वडगाये अनुसूचित जनजाति वर्ग से ताल्लुक रखते हैं। इस वर्ग के एक मजबूत नेता भाजपा के पास मे है, वे पिछले 15 वर्षों से भाजपा की राजनीति मे सक्रिय है इसके अलावा ग्राम पंचायत के अनुभवी नेता भी है।10 वर्षों तक ग्राम पंचायत सदस्य और 5 वर्षों तक ग्राम पंचायत के उपसरपंच के पद पर रहे। जिला स्तर पर अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष पद पर रहे हैं। वे नाटक के हास्य कलाकार होकर उनकी पहचान पूरे विदर्भ मे है।
भरत घासले