राज्यस्तरीय क्रीड़ा स्पर्धा मे आशा ऊंची उड़ान मे प्रथम भरत घासले 9765416303 लोकशाही एक्सप्रेस गोंदिया

                भरत घासले 
      लोकशाही एक्सप्रेस गोंदिया 
आदिवासी विकास विभाग की ओर से राज्यस्तरीय क्रीड़ा स्पर्धा का आयोजन नागपुर मे किया गया था। जिसमे आदिवासी विकास विभाग नागपुर के देवरी,भंडारा, गढ़चिरौली,भामरागढ़, अहेरी, नागपुर, वर्धा, चिमूर सहित 9 आदिवासी प्रकल्प के आदिवासी आश्रम स्कूल 2983 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। जिसमे खो खो, कबड्डी, ऊंची उड़ान, दौड़ आदि खेलो का समावेश था। देवरी प्रकल्प के आदिवासी आश्रम स्कूल शेडा की 12 वीं छात्रा आशा राजेश चूलपार ने ऊंची उड़ान में द्वितीय क्रमांक लाकर स्कूल का नाम रोशन किया है। इस संदर्भ मे स्कूल के अधीक्षक कमल चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि आशा ने लगातार राज्यस्तरीय क्रीड़ा स्पर्धा मे तीन वर्षों तक ऊंची उड़ान, भाला फेंक व लंबी उड़ान मे प्रथम क्रमांक लाकर स्कूल का नाम क्रीड़ा स्पर्धा मे ऊंचा किया है। आशा चुलपार की सफलता पर लोकशाही एक्सप्रेस परिवार, संपादक भरत घासले तथा आदिवासी आश्रम स्कूल शेडा के मुख्याध्यापक डा. एस डी गोटमवार, कमल चौहान, शंभरकर, हरिनखेड़े, पारधी, मेश्राम, रणवीर, पाटिल, उताने मैडम, खोबरागड़े मैडम तथा शिक्षक , कर्मचारियों ने अभिनंदन व्यक्त किया है।        भरत घासले 9765416303