विनोद अग्रवाल: आखरी चुनाव बोलने वाला किसका विकास करेंगा.? जनता समझदार है-`क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले, महात्मा फुले का शहर में बनेंगा भव्य स्मारक- विनोद अग्रवाल`

.                      लोकशाही एक्सप्रेस 
गोंदिया। प्रचार दौरे के दौरान प्रभाग क्र.1 में आयोजित जाहिर चुनावी सभा को महायुति से भाजपा प्रत्याशी विनोद अग्रवाल ने उमड़े जनसैलाब को संबोधित करते हुए कहा कि, हमारे लिए बड़ी शोकांतिका की बात रही कि इतने साल यहां का जनप्रतिनिधित्व करने वाले कांग्रेस के नेता ने पूरे विधानसभा क्षेत्र में किसी समाज का भला नही किया। इतना लंबा समय जनप्रतिनिधित्व करने वाले नेता ने पूरे क्षेत्र को विकास में पिछड़ा कर दिया। मुझे बताया गया कि शिक्षा की ज्योत जलाने वाले माँ सावित्रीबाई फुले और महात्मा फुले की मूर्ति तक स्थापित नहीं की, सभागृह नहीं बनाया।
हमनें शहर के प्रभाग क्र.1 स्थित सुभाष चौक में 20 लाख रुपये की लागत से भव्य सभागृह और क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले, महात्मा फुले की मूर्ति स्थापित करने का प्रयास कर समाज को सुपुर्द किया।
विधायक विनोद अग्रवाल ने कहा, जो नेता खुद को विकास पुरुष का तमगा देते है वे फिर गाँव गाँव घूमकर विकास के नाम पर, संविधान के आड़ में जनता को भटकाने का कार्य कर रहे है। कह रहे है मुझे विकास करना है। ये मेरा आखरी चुनाव है। जो नेता आखरी चुनाव लड़ता है वो किसका विकास करता ये समझने की जरूरत और ऐसे नेताओं से सावधान रहने की जरूरत है।
भाजपा प्रत्याशी विनोद अग्रवाल ने कहा, हमारा सभी समाजवर्ग के विकास के लिए प्रयास सदैव सकारात्मक रहा। शासन की योजनाओं का लाभ कैसे आम नागरिक को मिले इस हेतु भरपूर प्रयास रहा। शहर में संविधान निर्माता, विश्व रत्न परम् पूज्य बाबासाहब आंबेडकर के पवित्र स्थल भीमघाट स्मारक के लिये उसके सौंदर्यकरण हेतु 1 करोड़ की निधि मंजूर करायी। शहर में 100 से अधिक मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया। मुस्लिम समाज को भव्य समाज भवन दिया, अनेक बौद्ध विहार, समाज भवन का निर्माण कराया।
विनोद अग्रवाल ने कहा, अगर 20 नवंबर को सबका आशिर्वाद मिला तो हम शहर में शिक्षा की ज्योत जलाने वाले, समाज व देश को एक राह दिखाने वाले क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले, महात्मा ज्योतिबा फुले का भव्य स्मारक बनाने का कार्य किया जाएगा।
*संविधान खतरे में नहीं, कांग्रेस और उनके नेताओं का अस्तित्व खतरे में है- घनश्याम पानतवने*
प्रचार सभा को संबोधित करते हुए नप के पूर्व गटनेता घनश्याम पानतवने ने कांग्रेस नेता पर जोरदार हमला कर जनता को इनके भ्रमजाल से सावधान रहने की अपील की।
पानतवने ने कहा, कांग्रेस वाले फेक नेरेटिव्ह चला रहे है कि संविधान खतरे में है। सभी को पता है ऐसा कोई नेता पैदा नही हुआ जो संविधान को बदल सकें। संविधान न कभी खतरे में था और ना रहेगा। संविधान की आड़ में कांग्रेस अपना अस्तित्व बचाने की राजनीति कर रही है।

उन्होंने आगे कहा, संविधान और बाबासाहब के नाम पर बरसो राज करने वाली कांग्रेस ने कभी बुद्धदिष्ट समाज का भला नही किया। उसने समाज को सिर्फ वोटों की तरह समझकर हमारा उपभोग किया, धुर्वीकरण किया है। जो कांग्रेसी स्वार्थी नेता दल बदलकर सिर्फ अपना हित साधने का इरादा रखते है वो कभी समाज का भला नही कर सकते। जनता उस कांग्रेसी नेता से पूछती है कि भीमघाट पवित्र स्थल के लिए उसने इतने साल में क्यों कुछ नही किया..?  

घनश्याम पानतवने ने आगे कहा, जनता के विधायक विनोद अग्रवाल ने बुद्धदिष्ट के लिए, समाज के बौद्ध विहार, बाबासाहब के स्मारक के लिए क्या क्या किया ये सबके सामने है। भीम घाट के लिए 1करोड़ की निधि दी। शहर में अनेक बौद्ध विहार, समाज भवन के लिए करोड़ो की निधि से अनेक कार्य हो चुके है और अनेक जगहों पर कार्य जारी है। अगर कोई बुद्ध की वंदना को, उनके विचारों को आत्मसात कर उन आचरणों पर चल रहा है तो वो सिर्फ विनोद अग्रवाल है।
बुद्ध ने कहा था कि सभी व्यक्ति का भला करना ही मानवता है। विनोद अग्रवाल के कार्यालय में आना वाला प्रत्येक व्यक्ति चाहे किसी भी जात धर्म का, पार्टी का हो, कभी खाली नही जाता। ऐसे व्यक्ति को इस बार पुनः जिताना ही हमारा कर्तव्य है।
प्रचार सभा में नप के पूर्व अध्यक्ष अशोकभाऊ इंगले, दिनेश दादरीवाल, पूर्व नप गटनेता घनश्याम पानतवने, पूर्व नप नगराध्यक्ष कशिश जायसवाल, अखिलेश सेठ, एनसीपी शहर अध्यक्ष नानू मुदलियार, माधूरीताई नासरे, डॉ. प्रशांत कटरे, श्याम चौरे, रतन वासनिक, धर्मिष्ठा सेंगर, पूर्व नप अध्यक्ष आशाताई पाटील, मुकेश मिश्रा, बबली चौधरी, विमलताई मानकर, पुस्तकलाताई माने, राजेश वराडे, श्रावण लाडे, बडु टेकाम, योगेश नेरकर, मुकेश पाचे सहित अनेक महायुति के मान्यवरों सहित नागरिकों की उपस्थिति रही।