आयाराम गयाराम नेता ने गोंदिया की वाट लगा दी : सांसद प्रफ़ुल्ल पटेल


 गोंदिया विधानसभा क्षेत्र से महायुति प्रत्याशी विनोद अग्रवाल के चुनाव प्रचारार्थ प्रफुल्ल पटेल ने अपने संबोधन में इंफ्रामेन केंद्रीय मंत्रीनितिन गडकरी के कार्यो की तारीफ की और कहा कि नीतिनजी गोंदिया जिले के विकास से अवगत है। वे अनेक वर्षी से यहां आ रहे है। गडकरी जी, सीधे सादगी पसंद नेता है। ये इस बात से यहां सिद्ध होता है कि वो चाय भी हाईफाई नही, टपरी की चाय होना बोले है। वे अक्सर अपनी दिनचर्या से चर्चा में रहते है। उनमें सादगी है। वे जमीन से जुड़े नेता है। वे अपनो के बीच के है।

प्रफुल पटेल ने आगे कहा, विनोद अग्रवाल महायुति से भाजपा प्रत्याशी है। उन्हें जिताना है। आयाराम गयाराम का पत्ता कट हो गया। एनसीपी के नाराज कार्यकर्ताओं ने 2019 में विनोद बाबू को मुंबई भेजा था, इस बार हम महायुति के तहत विनोदबाबू को 75 हजार वोटों की जीत के साथ मुंबई भेजेंगे।

पटेल ने कहा, गोंदिया को नम्बर 1-2-3 बना देंने वालो ने गोंदिया की वाट लगा दी, सत्यानाश कर दिया। 600 करोड़ खर्चा करके दो लिफ्ट एरिगेशन लाया पर पानी नही। हमने 395 करोड़ की डांगोरली लाएं और अब हर क्षेत्र सिंचित होगा, जल से परिपूर्ण होगा ऐसी व्यवस्था हमने की है।