स्वागत लॉन में महायुति प्रत्याशी विनोद अग्रवाल की विशाल जनसभा को किया सम्बोधित...
देश में कांग्रेस को 60 साल तक जनता ने ठप्पेमार-मारकर सत्ता दी, पर कांग्रेस ने इसके बदले देश की तकदीर नहीं बदली। उल्टा उसने देश को भुखमरी, बेरोजगारी दी। कांग्रेस ने देश की बुरी दुर्दशा कर दी। शिक्षा, स्वास्थ्य की हालत खराब कर दी। स्थिति इतनी विकराल थीं कि स्कूल थे तो शिक्षक नही, शिक्षक थे तो शिक्षा नही, दोनों थे पगार नही। उक्त संबोधन देश के इंफ्रामेन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गोंदिया में भाजपा से महायुति प्रत्याशी विनोद अग्रवाल की विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा।